अमेरिका की बीएई कंपनी से अनुबंद के बाद पिछले सप्ताह भारत पहुंची दो हॉवित्जर तोप परीक्षण के लिए पोकरण पहुंच गई है। सेना के ट्रकों के जरिए नई दिल्ली से पोकरण पहुंची एम777 अल्ट्रालाईट हॉवित्जर तोपों का परीक्षण अगले कुछ दिनों में प्रारंभ जाएगा।
जानकारी के अनुसार करीब एक माह से अधिक समय तक इनका यहां परीक्षण किया जाएगा। इन तोपों के साथ एक अमेरिका से एक पांच सदस्यीय दल भी आया हैं जो परीक्षण के दौरान मौजूद रहेगा।दरसअल इस परीक्षण में भारत में तैयार गोलों के साथ इन तोपों का परीक्षण किया जाएगा। सेना के सूत्रों के अनुसार जल्द ही चिनक हैलिकॉप्टर भी पोकरण पहुंचेगा, जो कि तोपों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करेगा। गौरतलब है कि भारत सरकार ने अमेरिका की बीएई कंपनी के साथ 145 हॉवित्जर तोप खरीदने के लिए करार किया है। जिसमें 25 तोपें अमेरिका से लायी जाएगी। जबकि अन्य 120 तोपें बीएई भारत में ही महिंद्रा कंपनी के साथ मिलकर एसेंबल करेगी।
जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में भारत को तीन तोप अगले वर्ष सितंबर को मिलेगी। इसके बाद प्रत्येक माह पांच तोप सेना को दी जाएंगी। सभी हॉवित्जर तोपों की डिलीवरी जून 2021 तक भारतीय सेना को किए जाने की उम्मीद है।