फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' विवाद पर गृहमंत्री की सीख, कहा रखी जानी चाहिए पवित्रता

Sun, 05 Nov 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
padmavati
विज्ञापन
अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत उदयपुर आए राजस्थान प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने फिल्म 'पद्मावती' के रिलीज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। कटारिया ने साफ किया कि जो भी कानून व्यवस्था के खिलाफ जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई करना उनका अधिकार है।
विज्ञापन


कटारिया ने कहा कि 'पद्मावती' फिल्म में अगर कुछ गलत दिखाया गया है तो उसमें सुधार किया जाए। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग सिर्फ यह समझ रह है कि केवल वे ही रानी पद्मावती के हितैषी हैं तो यह गलत है। रानी पद्मावती सिर्फ किसी जाति विशेष की नहीं होकर पूरे देश का प्रतीक है। ऐसे में फिल्म 'पद्मावती' में पवित्रता का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए और अगर फिल्म में कोई ऐसा अंश है तो उसमें भी सुधार कर लेना चाहिए।
 
विज्ञापन

कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं

गुलाबचंद कटारिया।
कटारिया ने कहा कि हम किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं देते हैं, लेकिन फिर भी कोई ऐसा काम करेगा तो हमारी ओर से जो भी कार्रवाई होगी वह हम करेंगे। करणी सेना द्वारा राजस्थान के सिनेमाघरों में फिल्म प्रदर्शित नहीं करने देने के सवाल पर कटारिया ने कहा कि वह लोग उनका काम करेंगे और हम हमारा काम करेंगे। अगर फिल्म में कोई अपमानजनक तथ्य है तो उसे सुधारने की आवश्यकता है।

गौरतलब है कि फिल्म के कई दृश्यों को लेकर राजपूत समाज की ओर से विरोध जताया गया है, जिसका कई अन्य संगठनों ने भी समर्थन किया है। बीते 3 नवम्बर को उदयपुर के चित्तौड़गढ़ में विरोध स्वरूप रैली निकाली गई और बाजार भी बंद रखे गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें