फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-ट्रेन खचाखच, एक-एक टिकट के लिए हो रही है मारामारी

Sat, 11 Mar 2017 07:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
होली पर यात्रियों की भीड़-भाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली के त्योहार के मद्देनजर बस और रेल फुल है। रेल और रोडवेज प्रशासन की ओर से की जा रही अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी बौनी साबित हो रही है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में रेलवे स्टेशन, सिंधी कैम्प केंद्रीय बस स्टैंड पर टिकट विंडों पर टिकट के लिए मारामारी हो रही है। प्राइवेट बसों में भी सीट उपलब्ध नहीं है। स्थिति यह है कि लोग बस की छत पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर है।
विज्ञापन

 
रविवार और सोमवार को होली की छुट्टी है। शनिवार को सरकारी आॅफिसों में छुट्टी रही। ऐसे में दूसरे शहरों से जयपुर में रहकर नौकरी—व्यवसाय कर रहे लोगों का घर जाने का सिलसिला शुक्रवार की रात से ही शुरू हो गया था। इसी तरह दूसरे जयपुर से भी बड़ी संख्या में लोग ऐसे है जो दूसरों शहरों में रह रहे है, वे भी घर लौट रहे है। राजस्थान विश्वविद्यालय और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं भी चल रही है। ऐसे में विद्यार्थी शनिवार को पेपर देकर घरों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें