राजस्थान सरकार और हड़ताली डॉक्टरों की वार्ता विफल होने से हालात और विकट होते जा रहे हैं। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण इलाज के अभाव में मरीजों की लगातार मौतें हो रही हैं। इस मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई में कोर्ट ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया है।
कोर्ट ने सरकार से हड़ताली डॉक्टरों की सूची मांगी है और कहा है कि हड़ताली डॉक्टरों को काम पर बुलाने के लिए नोटिस जारी किए जाएं। जस्टिस के. एस. झवेरी की खंडपीठ ने कहा कि सरकार अपने डॉक्टरों को क्या सुविधा देती है इसकी पूरी जानकारी कोर्ट को उपलब्ध कराई जाए।
मामले में अगली सुनवाई 15 नवंबर को होगी। गौरतलब है राजस्थान सेवारत चिकित्सा संघ के बैनर तले दस हजार से ज्यादा सरकारी डॉक्टर विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।