फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रणनीति फेल, 29 मई को होंगे आरसीए के चुनाव

Tue, 02 May 2017 02:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ललित मोदी
विज्ञापन
हमेशा विवादों से घिरे रहने वाले राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। भीलवाड़ा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रामपाल शर्मा की याचिका पर हाईकोर्ट ने मंगलवार को आदेश दिए कि चुनाव 29 मई को कराएं जाए। जबकि चुनाव की जानकारी छह मई को मतदाताओं को दे दी जाए। वहीं कोर्ट ने ए के पांडे को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।  न्यायधीश जे के रांका ने सुनवाई करते हुए कहा कि चुनाव लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के अनुसार ही कराए जाएं।
विज्ञापन


हालांकि कोर्ट ने कहा कि चुनाव सम्पन्न कराकर परिणाम को सीलबंद लिफाफे में रखा जाए। जबकि सुप्रीम कोर्ट से पूर्व में दर्ज याचिकाओं पर निर्णय आए उसके बाद ही परिणाम सार्वजनिक किए जाए। गौरतलब है कि पूर्व में 26 अप्रेल को आरसीए के चुनाव होना प्रस्तावित था। लेकिन पूर्व नियुक्त चुनाव अधिकारी ने राजस्थान स्पोर्ट्स एक्ट व लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों का हवाला देते हुए चुनाव सस्पेंड कर दिए थे। जबकि आरसीए के पूर्व अध्यक्ष सी पी जोशी गुट का आरोप था कि चुनाव वर्तमान अध्यक्ष ललित मोदी के ईशारे पर निलंबित किए गए है।

क्योंकि मोदी गुट के पास नंबरों का आभाव है। गौरतलब है आरसीए पिछले एक माह के दौरान वापस चर्चाओं में आया है। जब ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी ने आरसीए में रुचि दिखाई। अलवर क्रिकेट संंघ के अध्यक्ष रुचिर मोदी आरसीए में दिलचस्पी दिखाने के बाद ही चुनावों का ऐलान हुआ। लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया जब आरसीए में ललित मोदी के करीबी माने जाने वाले कई सदस्य जोशी गुट से जा मिले। हालांकि ललित मोदी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह चाहते है कि उनका बेटा आरसीए का चुनाव हार जाए। लेकिन जब जोशी गुट सक्रिय हुआ तो ललित मोदी ने आरसीए के पूर्व अध्यक्ष सी पी जोशी पर ट्वीट की बौछार करते हुए उन पर कई आरोप जड़ दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें