फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह है हेमा मालिनी तिराहा, जानिये क्यों पड़ा ये नाम

Wed, 02 Aug 2017 03:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हेमा मालिनी - फोटो : file photo
विज्ञापन
सेलीब्रिटिज के साथ कई बार एेसे वाकिये हो जाते हैं, जो ताउम्र उनके नाम के साथ जुड़ जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी के साथ हुआ।
विज्ञापन



राजस्थान के दौसा जिले में दो वर्ष पहले घटी एक दुर्घटना के बाद लोगों ने उस जगह का नामकरण ही हेमा मालिनी के नाम पर कर दिया। अब लोग यहां के तिराहे को 'हेमा मालिनी तिराहा' कहते हैं। ये कोई आधिकारिक नाम नहीं है, लेकिन राजस्थान के दौसा जिले में किसी से भी पूछा जाए तो वह इसका पता बता देंगे।

ये तिराहा जयपुर-आगरा हाइवे पर स्थित है, जिसे लालसोट तिराहा कहा जाता था। यहां एक रोड एक्सीडेंट में हेमा मालिनी घायल हो गई थीं। अब इस तिराहे को हेमा मालिनी तिराहा के नाम से ज्यादा जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमा मालिनी की मर्सिडीज टकराई थी अॉल्टो से

लालसोट तिराहे पर हुआ था एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, हेमामालिनी की गाड़ी का दो साल पहले दो जुलाई 2015 में इसी लालसोट तिराहे पर एक्सीडेंट हुआ था। भरतपुर से जयपुर आते समय उनकी मर्सिडीज कार एक अल्टो कार से टकरा गई थी।

इस हादसे में अल्टो कार में सवार डेढ़ साल की बच्ची चिन्नी की मौत हो गई थी और पांच लोग इसी हादसे में घायल हुए थे। हेमा के सिर पर गहरी चोट आई थी। उन्हें एक राहगीर ने अपनी स्कोर्पियो में बैठाया और जयपुर लाकर अस्पताल में भर्ती करवाया था।

इस घटना के बाद बाद से ही इस तिराहे की पहचान हेमा मालिनी के नाम पर हो गई। आसपास इलाके में यह जगह हेमा मालिनी तिराहा के नाम से फेमस है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें