फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी नगरी में मानसून सी बारिश, पानी भरा, रास्ते जाम

Wed, 28 Jun 2017 05:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अजमेर रोड स्थित एलिवेटेड रोड पर बारिश के दौरान लगा लंबा जाम - फोटो : Sameer Sharma
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में मानसून से पहले हुई जोरदार बारिश से दिनभर मौसम खुशगवार रहा। सुबह से ही राजधानी जयपुर में प्री-मानसून एक्टिविटी के कारण आसमान में काले घने बादल छाए रहे, जिसके बाद करीब 12 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। सड़कों पर दो-दो फीट तक पानी जमा हो गया और लम्बे-लम्बे जाम लगे।
विज्ञापन


अजमेर पुलिया पर पानी भर जाने से यहां 7 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड पूरी जाम हो गई। स्थिति यह हो गई कि इस 7 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड को महज 7-8 मिनट में क्रॉस किया जा सकता है उसे दो घंटे में क्रास किया जा सका।

तेज बारिश के बाद एक बार फिर से प्रशासन के इंतजामों की पोल भी खुल गई है। अजमेर पुलिया के अलावा शहर में कई और जगहों पर भी काफी पानी जमा हो गया और किसी किसी जगह तो सीवर लाइन का पानी भी गड्ढों से निकलकर सड़कों पर बह निकला।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस बार सावन में लगेगी बारिश की तगड़ी झड़ी

सड़क पर जमा पानी में नहाते बच्चे - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग और ज्योतिषाचार्यों ने इस बार अच्छी खासी बारिश होने का अनुमान जताया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार सावन के महीने में राजधानी जयपुर समेत समूचे राजस्थान में तेज बारिश होने के आसार है।

इस बार सावन का महीना 10 जुलाई से शुरु होकर 7 अगस्त तक चलेगा, जिसे लेकर ज्योतिषियों का कहना है कि करीब 11 जुलाई से पूरे  राजस्थान में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। प्रदेश में इस बार मानसून 11 जुलाई तक सक्रिय होगा जो कि 27 अगस्त तक चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें