फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकर—झुंझूनूं में गर्मी से राहत, तेज बारिश के साथ गिरे ओले

Tue, 04 Apr 2017 07:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
heavy rain - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र में भीषण गर्मी से बेहाल आमजन को मंगलवार को राहत मिली। दोपहर तक जहां सड़के सूर्य की तेज किरणों से तप रही थी। वहीं, देर शाम को घनघोर घटाएं आसमान में घिर आई। तेज हवाएं चलने लगी। इसके बाद बारिश शुरु हो गई और ओले गिरने लगे। 
विज्ञापन


इससे शेखावाटी में लोगों ने राहत महसूस की। उन्होंने बारिश की बूंदों का आनंद लिया। सीकर जिले के नीमकाथाना व अन्य तहसीलों के अलावा झुंझूनूं जिले में भी देर शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे कुछ जगह बिजली भी गुल हो गई।

उल्लेखनीय है कि पिछले करीब दो सप्ताह से प्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखा दिया था। तेज गर्मी से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। लोगों के जुबान पर यही चर्चा थी कि अभी से गर्मी अपना इतना असर दिखा रही है तो मई—जून में क्या हाल होगा। लेकिन बारिश की बूंदों ने मंगलवार को शेखावाटी में आमजन को राहत दे दी। मौसम विभाग का मानना है कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें