श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में सोमवार को किसानों की ओर से थर्मल पावर प्लांट को ठप्प करने की धमकी दी गई है। जिसके बाद यहां जिला प्रशासन की ओर से 2000 पुलिसकर्मियों के साथ छह कार्यापालक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई।
गौरतलब है कि यहां एटा सिंगरासर माइनर नहर की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति की ओेर से यहां धरना दिया जा रहा है। कानून—व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। गौरतलब है कि पानी की समस्या को लेकर किसानों की ओर से समय—समय पर जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है। लेकिन उपर्युक्त व्यवस्था नहीं होने के चलते किसानों को धरना देना पड़ रहा है। वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि समस्या का जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा।
इस मामले में राज्य सरकार के आला अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।