फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में ही चली लू, कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ेगी गर्मी

Fri, 31 Mar 2017 11:22 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
तेजी से चढ़ रहा है तापमान।
विज्ञापन
उत्तर भारत सहित देश के कई क्षेत्र मार्च माह में ही भीषण गर्मी की चपेट में आ गए है। महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में गर्मी अभी से ही जानलेवा भी साबित हो चुकी है। हालांकि राजस्थान में गर्मी के कारण किसी मौत का समाचार नहीं है। लेकिन औसतन दो दिन में एक डिग्री बढ़ रहे तापमान के कारण गर्मी जानलेवा कभी भी साबित हो सकती है। साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवा का भी प्रभाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में राजस्थान में गर्मी अधिक असर दिखाएगी। गौरतलब है कि बाड़मेर में मार्च के तापमान में 71 वर्ष का रिकॉर्ड टूट चुका है। वहीं मार्च माह के दौरान जयपुर सहित राज्य के कई जिले में तापमान 41 डिग्री से उपर पहुंच गया है। वहीं गुरुवार को सबसे अधिक तापमान फलौदी व बीकानेर में करीब 43 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जबकि जोधुपर में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें