हनुमान जयंती मंगलवार 11 अप्रैल का मनाई जाएगी। इस बार हनुमान जयंती खास संयोग के साथ आएगी। खास बात यह है कि हनुमान जयंती ग्रहण मुक्त होगी।
ऐसा चार साल बाद होगा जब हनुमान जयंती ग्रहण मुक्त होगी। इस दिन राज योग तो होगी ही उसके साथ ही शुक्र मीन राशि में उच्च का होगा, जिसकी सूर्य के साथ युति रहेगी। द्वितीय स्थान पर मेष राशि का मंगल शुभ फलदायी रहेगा। विशेष योग होने के कारण हनुमान जयंती भक्तों के लिए विशेष फलदाई रहेगी।
पं राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 2013 से लगातार हनुमान जयंती पर चंद्रग्रहण के योग बन रहे थे, लेकिन इस बार चंद्रग्रहण मुक्त रहेगी। इससे पूजा-अर्चना और आराधना में कोई संकट नहीं आएगा। विशेष संयोगों के कारण इस दिन हनुमानजी की आराधना से श्रद्धालुओं की मनोकामना शीघ्र पूर्ण होगी।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य शनि राहु के दोषों के निवारण हेतु हनुमान आराधना विशेष मानी जाती है। पूर्णिमा पर चित्रा नक्षत्र और राजयोग मिलने पर जयंती का आध्यात्मिक प्रभाव बढ़ गया है। चैत्र माह की शुक्ल पूर्णिमा हनुमान जयंती मनाई जाती है, लेकिन महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण में अलग तथ्य हैं। हनुमान जयंती के लिए जिले के सभी हनुमान मंदिरों पर तैयारियां आरंभ हो गई हैं।