ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचला
- फोटो : ANI
गुजरात के सूरत में मंगलवार की रात सड़क हादसे में मारे गए 13 मजदूरों का बुधवार को प्रदेश के बांसवाड़ा जिले में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
बांसवाड़ा जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मारे गए 15 लोगों में से 13 बांसवाड़ा जिले के थे। उन्होंने बताया कि सभी 13 मृतकों के शव मंगलवार रात यहां पहुंचे और बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।
उन्होंने बताया कि मृतकों में शामिल जिले के चार परिवारों में से दो सज्जनगढ़ के थे और 11 लोग कुशलगढ़ क्षेत्र के थे। जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि सूरत में डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे जिन 13 लोगों को कुचल दिया था, उनमें छह महिलाएं और एक वर्षीय बालिका भी शामिल थी।
जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक परिजनों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो-दो लाख रुपये के चैक सौंपे हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोग बहुत गरीब परिवार से थे और गुजरात में अपनी आजीविका कमाने के लिए गए थे।
यहां पढ़ें हादसे की खबर