फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकल्याण शिविर में नहीं हुई सुनवाई तो भाजपा पार्षद ने उठाया ये कदम

Mon, 22 May 2017 05:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कोटा में यूआईटी के बाहर प्रदर्शन करते वार्ड 33 के निवासी - फोटो : Internet
विज्ञापन
सरकार की ओर से चलाए जा रहे जन कल्याण शिविरों में लोगों को राहत नहीं मिलने से भाजपा नेता भी खासे नाराज है। ऐसा ही एक मामला कोटा में आया है। सोमवार को यहां कोटा नगर विकास न्यास कार्यालय में भाजपा पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


वार्ड 33 के बीजेपी पार्षद राम मोहन मित्रा अपने वार्ड के लोगों के साथ नगर विकास न्यास कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर घेराव किया। पार्षद का आरोप है कि शिविरों में जाने वाले लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मित्रा ने कहा कि सरकार उन काॅलोनियों नजर अंदाज कर रही है जहां बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही। वार्ड 33 में पानी, बिजली नहीं मिल रही और सड़कों की दुर्दशा से लोग परेशान है।  

नहीं मिले सचिव, उपसचिव को सौंपा ज्ञापन

राम मोहन मित्रा यूआईटी सचिव सियाराम मीणा को ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन वे अपनी कुर्सी पर नहीं मिले। इसके बाद उपसचिव ने को ज्ञापन सौंपा और वार्ड 33 में जल्द जल्द बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें