सरकार अब गैंगस्टर आनंदपाल के शव के अंतिम संस्कार को लेकर सख्त रुख अपनाती दिख रही है। गृहमंत्री गुलाब चंद काटरिया ने आज कहा यदि आनन्दपाल के परिजन नहीं माने, तो सरकार उसके शव का 24 घंटों में अंतिम संस्कार कर देगी।
कटारिया के अनुसार परिजनों को आज फिर से समझाइश की जा रही है। आनंदपाल मामले में हुए बवाल के बाद गृहमंत्री ने आज उच्च अधिकारियों की बैठक ली थी। वहीं दूसरी ओर राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी सरकार को कहा है कि अपनी शक्ति का प्रयोग करते हुए 24 घंटे में शव के अंतिम संस्कार किया जाए।
सरकार ने एक पुलिस अधिकारी को आनन्दपाल के गांव सांवराद भेजा गया है। वहीं, कटारिया ने कहा कि पुलिस ने 150 से अधिक लोगों को पकड़ा है। साथ उत्पात मचाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त बवाल में घायल हुए पुलिसकर्मियों व लोगों का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में ईलाज जारी हैं। सांवराद में घायल एक पुलिसकर्मी फिलहाल एसएमएस के आईसीयू में भर्ती है।
गौरतलब कि गैंगस्टर आनंदपाल का शव उसके घर में डीप फ्रिजर में रखा हुआ है। आनंदपाल का एनकाउंटर 24 जून को किया गया था। उसके बाद दो बार उसके शव का पोस्टमार्टम किया जा चुका है।