फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी और निजी डॉक्टर हड़ताल पर, मरीजों के लिए परेशानी भरा दिन

Sat, 27 May 2017 12:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
करीब एक हफ्ते पूर्व जयपुर के एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत और बाद में चिकित्सक के साथ मारपीट का मामला अभी तक सुलझा नहीं है। दोनों ही पक्ष एक—दूसरे पर कार्रवाई की मांग  को लेकर अड़े हुए है। इसी क्रम में शनिवार को जयपुर के सभी निजी चिकित्सालय के चिकित्सक व सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेडिकल की दुकानें भी बंद रहेगी। हालांकि सवाई मानसिंह अस्पताल में इमरजेंसी सेवा प्रभावित नहीं होगी। इसके अतिरिक्त सरकारी डिस्पेंसरियों व इंडोर में भर्ती मरीजों का उपचार भी प्रभावित नहीं होगा। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से अतिरिक्त इंतजाम करने की बात की जा रही है। शनिवार शाम को हड़ताली चिकित्सक मौन जुलूस भी निकालेंगें। गौरतलब है शहर एक निजी चिकित्सालय में बरकत नगर निवासी रतन सैनी की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल संचालक डॉ बंसल के साथ जमकर मारपीट की थी।

इसके बाद दोनों पक्षों को समझाइश का प्रयास चिकित्सा मंत्री ने भी किया। लेकिन तब से दोनों पक्ष कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए है व अलग—अलग प्रकार से विरोध प्रदर्शन कर रहें है। वहीं मारपीट में घायल में डॉ बंसल का ईलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें