फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सवर्ण समाज को भी चाहिए आरक्षण, रैली निकाल कर करेंगे मांग

Fri, 03 Mar 2017 10:42 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सवर्ण समाज आरक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सवर्णों को आरक्षण दिए जाने को लेकर विभिन्न सवर्ण समाज शुक्रवार दोपहर विधानसभा तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। सवर्ण आरक्षण को लेकर जो मार्च निकाला जाएगा वो बाईस गोदाम सर्किल से शुरू होकर विधानसभा तक पहुंचेगा। विधानसभा पर ये महापड़ाव के रूप में तब्दील हो जाएगा।
विज्ञापन


सवर्ण आरक्षण अधिकार आंदोलन के प्रवक्ता करण राठौड़ ने बताया कि इस रैली में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, राजस्थान प्रदेश वैश्य महासभा व प्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। करण ने बताया कि राजस्थान सरकार यदि सवर्णों को वास्तविकता में आरक्षण का लाभ देना चाहती है तो तुरंत 14 प्रतिशत आरक्षण बिल को लागू कर दे।

यदि ऐेसा नहीं होता है तो तब तक सरकारी नौकरियों पर पाबंदी लगाई जाए या शेडो पोस्ट खाली  छोड़ी जाए। इसे लेकर ही सवर्ण समाज एक मंच पर आए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की समाधि पर सवर्ण समाज संगठनों ने जुट कर विरोध की रणनीति बनाई और रैली करना तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें