फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'मुझे और मां को दफ्तर जाने से रोका, कसूर हम पायलट समर्थक', गहलोत के मंत्री पुत्र के ट्वीट से बवाल

Sat, 24 Dec 2022 08:31 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध ने ट्वीट में कहा कि मंत्री सुभाष ने हमारा रास्ता ब्लॉक कर दिया है। हमारा बस एक ही कसूर है कि हम सचिन जी पायलट के साथ हैं।' उनके इस ट्वीट पर कुछ यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया तो वहीं पायलट समर्थकों ने अनिरुद्ध का समर्थन किया।
विज्ञापन
सचिन पायलट और अनिरुद्ध सिंह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जोड़ो यात्रा के विदाई के बाद राजस्थान में एक बार फिर बयानबाजी शुरू हो गई है। पहले हरीश चौधरी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला। वहीं अब मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह के एक ट्वीट से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। अनिरुद्ध ने एक मंत्री और स्थानीय पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने हाइवे जाम करने की खुली धमकी दी है।

विज्ञापन

मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' गुर्जर और जाट भाइयों, आज पुलिस द्वारा मुझे और मेरी मां को दफ्तर जाने से रोका जा रहा है। मंत्री सुभाष ने हमारा रास्ता ब्लॉक कर दिया है। हमारा बस एक ही कसूर है कि हम सचिन जी पायलट के साथ हैं। हम देखेंगे! चलो अब हाइवे ब्लॉक करते हैं।'


बता दें कि अनिरुद्ध सचिन पायलट के समर्थक हैं। ये पहली बार नहीं है, जब उनके ट्वीट से हड़कंप मच गया हो। पहले भी उन्होंने अपने पिता विश्वेन्द्र सिंह और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर कई ट्वीट किए हैं। दोनों पर जमकर आरोप लगाए हैं। वे पायलट के समर्थन में ट्वीट भी चर्चा में रहते हैं।

विज्ञापन

जातिवाद पर मंत्री पुत्र को खरी-खरी

अनिरुद्ध के ट्वीट करने के बाद ही सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने उन्हें खरी-खरी सुनाई। एक यूजर ने लिखा कि 'किसान आन्दोलन में शहीद हुए एक भी परिवार के साथ खड़े हुए कभी? किसानों का समर्थन किया कभी? अवसरवादी और स्वार्थी हो आप। जो अपने पिता का भी वफादार नहीं, वो ढ़ोंगी है। अब तुम्हें जाट और गुर्जर याद आए, शर्म आती है तुम पर।' आप किसके साथ हो और किसके नहीं इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।जड़ें मजबूत रखो और अपनों से मिलकर रहो।'


पायलट समर्थकों ने दिया अनिरुद्ध का साथ

वहीं मंत्री पुत्र अनिरुद्ध के ट्वीट को सचिन पायलट के समर्थकों ने सही करार दिया। उन्होंने अनिरुद्ध की पुलिस कार्यशैली को लेकर नाराज़गी को सही करार देते हुए उनका पक्ष लिया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें