फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : खाचरियावास बोले-मानेसर जानेवालों पर होनी चाहिए थी कार्रवाई, हम अपनों से लड़ना नहीं चाहते

Tue, 27 Sep 2022 01:12 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि माहौल बनाया गया कि सीएम 19 विधायकों के हिसाब से बने, 102 विधायकों के हिसाब से नहीं। मीडिया की ओर से माहौल बनाकर कुर्सी पर कब्जा नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रताप सिंह खाचरियावास - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सियासी बवाल मचा हुआ है। गहलोत गुट के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास खुलकर सीएम गहलोत का समर्थन कर रहे हैं। वहीं अजय माकन ने विधायकों के बैठक में नहीं आने कार्रवाई की बात कही थी। इसको लेकर प्रतापसिंह खाचरियावास ने बयान दिया है।

विज्ञापन



प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि 2020 में मानेसर जाने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए थी। विधायक सोनिया गांधी के फैसले को मानने को तैयार हैं। दिल्ली मीडिया के जरिए धारणा बनाकर पीएम या सीएम की कुर्सी पर कब्जा नहीं किया जा सकता, इसके लिए संघर्ष करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खाचरियावास ने कहा कि पर्यवेक्षकों को इतनी जल्दी नाराज नहीं होना चाहिए, उन्हें थोड़ी देर इंतजार करना चाहिए था। हम अपने ही लोगों से लड़ना नहीं चाहते। अगर धारीवाल जैसे वरिष्ठ नेता ने मुद्दे उठाए हैं तो पार्टी को उन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि माहौल बनाया गया कि सीएम 19 विधायकों के हिसाब से बने, 102 विधायकों के हिसाब से नहीं। अशोक गहलोत का अध्यक्ष के लिए नामांकन का फैसला सोनिया गांधी पर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें