फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan election: पुलिस विभाग में फिर फेरबदल, गहलोत सरकार ने पांच आईपीएस किए इधर-उधर, देखें कौन कहां

Fri, 31 Mar 2023 01:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार का अधिकारियों के फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। गहलोत सरकार ने पांच अफसर इधर-उधर किए।
विज्ञापन
राजस्थान में आईपीएस के तबादले - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गहलोत सरकार ने एक बार फिर पुलिस विभाग में फेरबदल कर दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार का अधिकारियों के फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार गहलोत सरकार ने पांच आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। राज्य कार्मिक विभाग की तरफ से जारी आदेश में ये जानकारी दी गई है।

विज्ञापन




कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस सुनील दत्त को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, नियम, राजस्थान, पुलिस मुख्यालय, जयपुर भेजा गया है। वहीं, डॉक्टर प्रशाखा माथुर को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, पुलिस मुख्यालय ट्रांसफर गया है। विकास कुमार को महानिरीक्षक पुलिस, आरएसी जयपुर भेजा गया है। ओमप्रकाश को उप महानिरीक्षक पुलिस, सुरक्षा जयपुर तबादला किया गया है, जबकि जगदीश चंद्र शर्मा को उपमहानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी सीबी जयपुर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान में चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले की यह दूसरी सूची जारी हुई है। इससे पहले भी गहलोत सरकार ने 13 फरवरी को अफसरों के तबादले की एक सूची जारी की थी। इसमें 75 अफसरों के तबादले किए गए थे। चुनावी साल में सरकार की ओर से लगातार ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें