फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गहलोत सरकार का फैसला, राजस्थान के सभी जिलों में खुलेंगे साइबर पुलिस स्टेशन

Sat, 12 Nov 2022 11:09 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार के इस फैसले से साइबर अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी। साइबर थानों के पुलिस अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए अहम फैसला किया है। गहलोत सरकार ने राज्य के सभी जिलों में साइबर पुलिस थाने खोलने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य  सरकार ने साइबर अपराधों को रोकने और साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए सभी 32 जिलों में साइबर पुलिस थाने खोलने की मंजूरी जारी कर दी है। बता दें कि जयपुर में पहले से ही एक साइबर थाना है।


मिश्रा ने विश्वास जताया कि प्रदेश के सभी जिलों में साइबर थाने खुलने से साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। डीजीपी ने जानकारी दी कि जिलों के साइबर थानों में प्रतिनियुक्त अधिकारी और पुलिस कर्मी संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक के अधीन काम करेंगे। वहीं जयपुर और जोधपुर के साइबर पुलिस थानों के अधिकारी और पुलिस कर्मी सीधे डीसीपी के निगरानी में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि साइबर थानों के पुलिस अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें