फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने कोर्ट में कहा-FSL में खाली पड़े पदों पर जल्द होगी भर्ती

Tue, 06 Feb 2018 07:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Court
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट में मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला में खाली चल रहे पदों पर जल्दी नियुक्तियां कर दी जाएगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से दिए आश्वासन को रिकॉर्ड पर लेते हुए अदालत ने मामले की सुनवाई 2 अप्रैल तक टाल दी। न्यायाधीश मोहम्मद रफीक और न्यायाधीश गोरर्धन बाढ़दार की खंडपीठ ने यह आदेश प्रकरण में लिए गए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान पर सुनवाई करते हुए दिए।

सुनवाई के दौरान न्यायमित्र पंकज गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार की रिपोर्ट से स्पष्ट है कि एफएसएल जांच के लंबित प्रकरणों की संख्या कुछ डिवीजन में बढ़ी है। इसके अलावा एफएसएल जांच की मशीनें भी पुरानी हो गई है। ऐसे में जांच के लिए नई मशीने मंगाई जानी चाहिए। इसके जवाब में राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि खाली पदों पर नियुक्ति के बाद ही नई मशीने मंगाई जाएंगी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने मामले की सुनवाई 2 अप्रैल को तय की है। गौरतलब है कि एफएसएल जांच रिपोर्ट में देरी होने और संसाधनों की कमी को लेकर हाईकोर्ट ने गत दिनों स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें