फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार से छिपकर साइकिल पर कोटा से काठमांडू क्यों पहुंचा ये शख्स

Thu, 13 Apr 2017 03:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रमोद यादव
विज्ञापन
साइक्लिंग का ऐसा जुनून कि ये शख्स कोटा से काठमांडू पहुंच गया। 1307 किलोमीटर का यह सफर प्रमोद ने 9 दिन में पूरा किया है।
विज्ञापन


कोटा के युवक प्रमोद यादव ने लोगों को अच्छे स्वास्थ्य का संदेश देने के लिए साइकिल को अपना जरिया बनाया है। पेशे से व्यवसायी प्रमोद ने 28 मार्च को अपना सफर कोटा से शुरू किया, जो 5 अप्रेल को काठमांडू पहुंचकर पूरा हुआ। 1307 किलोमीटर की यात्रा के दौरान रास्ते में कई जगह आराम करने के लिए परेशानी का भी सामना करना पड़ा। इसका कारण उन्होंने परिवार को बिना बताए ही इतने लम्बे सफर पर निकलना बताया। प्रमोद ने बताया कि पहले दिन उन्होंने 197 किलोमीटर की यात्रा की और अंतिम दिन 110 किलोमीटर। बचपन से ही साइकिल चलाने का शौक रखने वाले प्रमोद रोजाना करीब 30 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं, जो उनका जुनून बन गया। इससे पहले प्रमोद ने मनाली से लेह-खारढूंदला तक 602 किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें