फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज़ का महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा

Wed, 08 Mar 2017 04:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
महिला दिवस पर महिलाओं को फ्री यात्रा
विज्ञापन
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को राजस्थान रोडवेज ने महिलाओं को तोहफा दिया है। इसके तहत महिलाएं राजस्थान सीमा के भीतर साधारण, दु्रतगामी बसों में बिना किराया दिए फ्री में सफर कर रही हैं। वे रोडवेज बसों में चाहे जितनी बार फ्री आ-जा रही हैं।
विज्ञापन


आदेश के तहत महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा मंगलवार रात 12 बसे से बुधवार रात 12 बजे तक मिलेगी। हालांकि आदेश में ये भी लिखा है कि फ्री यात्रा की सविधा वातानुकूलित एवं वोल्वो बसों में नहीं मिलेगी। निःशुल्क यात्रा सुविधा के तहत रोडवेज बसों में काफी संख्या में महिलाएं सफर करती पाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें