पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में यूडीएच मंत्री रहे शांति धारीवाल ने राज्य सरकार की ओर से लगाए जा रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरों को पूरी तरह फेल करार दिया है। धारीवाल शनिवार को कोटा में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
धारीवाल ने मीडीया से मुबातिब होते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर पूरी तरह फेल हैं। ज्यादातर लोगो को कांग्रेस सरकार के वक्त ही पटटे दिए जा चुके हैं। ऐसे में इन शिविरों में वो काम किए जा रहे हैं जो आफिस में बैठकर किए जा सकते हैं। पूर्व मंत्री ने जनकल्याण शिविर पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर वाकई लोगो को राहत पहुंचाने के लिए शिविर लगाए गए हैं तो फिर नियमो में तो कोई बदलाव नही किया। ऐसे में पट्टे लेने के आवेदक भी शिविरों में नहीं पहुंच रहे।
धारीवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के वक्त जारी कि गई प्रशासन शहरों के संग अभियान की हूबहू नकल कर सरकार झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है। शिविरों में मिल रहे पट्टों के आकंड़े ही बता रहे हैं कि जितना हल्ला सरकार शिविरों का मचा रही है उसके मुकाबले कितने लेागों को पटटे मिल रहे हैं ये बताती तो ज्यादा अच्छा रहता। पूर्व मंत्री ने सरकार से मांग की है कि अगर वो जनकल्याण शिविर के माध्यम से जनता को राहत पहुंचाना चाहती है तो नियमों में बदलाव कर वंचित लोगों को पट्टे मुहैया करवाए।