फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4जी फोन से फैमिली प्लानिंग, जानें कैसे...

Mon, 20 Mar 2017 03:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
परिवार नियोजन
विज्ञापन
पॉपुलेशन फाउण्डेशन आॅफ इण्डिया का अनुमान है भारत सरकार को देश में फैमिली प्लानिंग को बढ़ावा देने के लिए 2020 तक करीब 15800 करोड़ रुपए खर्चने होंगे। लेकिन राजस्थान के झालावाड़ में चिकित्सा विभाग ने फैमिली प्लानिंग को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट तरीके की खोज कर ली है।
विज्ञापन


यहां विभाग नसबंदी कराने वाले लोगों को 4जी स्मार्टफोन से नवाज रहा है। विभाग की पहल का ही असर है कि झालावाड़ में नसबंदी के लिए इस वर्ष जो लक्ष्य तय किए गए थे उसमें 96 प्रतिशत लक्ष्य इस योजना इस योजना के दस दिन के भीतर ही हालिस हो गया है। सरकार की ओर से पुरुषों कोे नसबंदी कराने पर 2000 रुपए दिए जाते हैं। जबकि महिलाओं को 1400 रुपए दिए जाते हैं। लेकिन झालावाड़ में नसबंदी कराने पर एक 4जी स्मार्टफोन या पांच हजार रुपए दिए जा रहें है।

विशेष बात यह है कि चिकित्सा विभाग इन स्मार्टफोन को नहीं खरीद रहा। यह काम भामाशाहों के सहयोग से किया जा रहा है। इस योजना का शुभारंभ दस मार्च से किया गया है।
विज्ञापन


8700 आॅपरेशन का लक्ष्य है
झालावाड़ के सीएमएचओ के अनुसार जिले को इस वर्ष 8703 नसबंदी आॅपरेशन करने का लक्ष्य मिला हैं। इस योजना के चलते 96 फीसदी लक्ष्य हासिल हो चुका है। सीएमएएचओ के अनुसार योजना का प्रचार—प्रसार जिले में 252 ग्राम पंचायतों सहित सभी जगह किया जा रहा है। गौरतलब है कि झालावाड़ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का क्षेत्र है। वर्ष 2015—16 में भी नसबंदी के लक्ष्य हासिल करने में झालावाड़ टॉप पर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें