फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने वेजेटेरियन पैसेंजर को पनीर के साथ परोसा चिकन

Mon, 27 Mar 2017 09:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पैसेंजर को पनीर के साथ परोसा चिकन
विज्ञापन
मुंबई से जयपुर आ रहे दूरंतो एक्सप्रेस में भोजन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल यात्रियों का आरोप है कि उन्हें वेज के स्थान के नॉनवेज खिला दिया। इस मामले में एक यात्री ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को भी टि्वट कर इस लापरवाही की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, दुरंतो एक्सप्रेस में मुंबई से जयपुर यात्रियों ने टिकट में एडवांस ही वेज भोजन के लिए आर्डर दिया था। जब ट्रेन में उन्हें खाना पहुंचाया गया तो वह नॉनवेज था। पनीर की सब्जी में उन्हें चिकन के पीस नजर आए। 

कुछ ने ये खाना खा लिया। लेकिन, जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली वे उल्टियां करने लगे। रेलवे स्टाफ से भी इसकी शिकायत की लेकिन, वे इसे रफा—दफा करने का प्रयास करने लगे। एक यात्री आलोक शर्मा ने इस संबंध में रेल मंत्री को रेलवे की इस खामी के बारे में टि्वट कर जानकारी भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें