फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे में मिला बच्ची का भ्रूण, नोंच रहे थे आवारा जानवर

Wed, 18 Oct 2017 07:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
अजमेर के किशनगढ उपखण्ड में आज शाम उस समय सनसनी फैल गई जब सांवतसर फाटक के पास एक बालिका के भ्रूण को आवारा जानवर नोंच रहे थे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची मदनगंज थाना पुलिस ने भ्रूण के बचे हिस्से को यज्ञनारायण अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। मदनगंज थानाधिकारी जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि सांवतसर फाटक के पास कचरे में एक भ्रूण पड़ा हुआ था, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। जब तक पुलिस पहुंची कुत्ते भ्रूण का काफी हिस्सा नोंच चुके थे। उन्होंने बताया कि भ्रूण बालिका का लग रहा है और कुछ समय पहले ही वहां फेंका प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात कुमाता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कल सुबह भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


किसी ने प्री मैच्योर डिलीवरी करवाकर भ्रूण को मौत के घाट उतारा और इसके बाद उसे कचरे में फेंक दिया। पुलिस इसे भी जांच का विषय मानकर जनाना अस्पतालों से रिकाॅर्ड ले रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें