फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Burning train बनी जनशताब्दी एक्सप्रेस, एक घंटे तक नहीं पहुंचे रेलवे अधिकारी

Wed, 04 Oct 2017 05:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जनशताब्दी एक्सप्रेस में आग से उठता धुआं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आए दिन हो रहे रेल हादसों के बावजूद भी रेलवे प्रबंधन इनसे सबक नहीं ले रहा है। आज भी प्रदेश में ऐसी ही घटना देखने को मिली। जनशताब्दी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। ऐसे हालात में रेलयात्रियों ने चैन खींचकर गाड़ी रुकवाई और अपने स्तर पर ही आग बुझाई। रेलवे के अधिकारी घंटे भर बाद तक मौके पर नहीं पहुंचे। इन हालात में यह ट्रेन रेलवे ट्रैक पर ही खड़ी रही, जिससे कई गाड़ियां भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हजरत निजामुद्दीन से अजमेर आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रेन गेगल रेलवे स्टेशन के पास पहुंची ही थी कि इसके एक कोच से अचानक धुआं उठने लगा। ये देख ट्रेन में सवार यात्री घबरा गए और उन्होंने चैन खीचंकर ट्रेन को रुकवाया। इसके बाद हद तो तब हो गई जब घंटे भर तक भी कोई रेलवे अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में यात्रियों को अपने स्तर पर ही आग बुझानी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे तक ये ट्रेन यहां खड़ी रही, जिससे यहां से गुजरने वाली अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुई।

बताया जा रहा है कि शाॅर्ट सर्किट से ट्रेन के पहिए के पास आग लगी थी। जिसे यात्रियों ने अपने स्तर पर ही बुझाया। बाद में आए रेलकर्मियों ने उसे दुरूस्त कर ट्रेन को रवाना करवाया। उधर, जब इस संबंध में डीआरएम आॅफिस में बात की गई तो उनका कहना था कि जहां पर यह हादसा हुआ वह उनके क्षेत्र में नहीं आता। वह जयपुर मण्डल के अधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें