फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर हरे नीम के पेड़ में कैसे सुलगी आग, जानिए

Sat, 01 Jul 2017 03:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पेड़ में सुलगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सूखे पेड़ में आग लगना आसान है, लेकिन हरे पेड़ में अंदर अंगारों के साथ आग सुलग जाए तो चौंकने की बात है। इसी को देखने के लिए यहां आसपास के लोग जुट रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उदयपुर जिले की सराड़ा तहसील के पण्डेर गांव में बुधवार देर रात से एक नीम के पेड़ में अंगारों की तरह आग लगी हुई है। सुबह जब ग्रामीणों ने इसे देखा तो अचंभित हो गए। कोई इसे चमत्कार कह रहा है तो कोई परालौकिक घटना। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि रात में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से यह पेड़ सुलग उठा। इनका कहना है कि आकाश से गाड़ी के पहिये जैसा आग का गोला पेड़ से टकराकर पूर्व दिशा में चला गया। इसके बाद से ही पेड़ में भयंकर आग लगी हुई है। लोगों को आश्चर्य इस बात का है कि रातभर बरसात होने के बावजूद आखिर गीले पेड़ में आग कैसे लग गई। इसको लेकर लोगों में कौतूहल बना हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें