फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में लगी आग, कैमिकल ऐसे कि पानी डालो तो आग और भड़का दे...

Sat, 08 Apr 2017 03:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुर के झोटवाड़ा में शनिवार सुबह एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फायर बिग्रेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में दो-तीन ऐसे कैमिकल थे, जिनमें लगी आग पानी से बुझने की बजाय बढ़ सकती थी। ऐसे में बड़ी सावधानी के साथ फोम के उपयोग से इस आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। आग बढ़ती तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता है।

जहां आग लगी वहां लगभग 50 तरह के कैमिकल्स से भरे ड्रम थे। इनमें से कुछ ऐसे भी थे जो पानी डालने पर आग को और तेज करते हैं। ऐसे में फायर अधिकारियों ने फोम का प्रयोग कर इन कैमिकल्स पर लगी आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ऑफिसर जलज घासिया ने बताया कि समय रहते काबू पाने से आग फैक्ट्री के उस हिस्से में नहीं पहुंच सकी जहां ज्यादा खतरनाक कैमिकल रखे थे। 

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों की मुताबिक फैक्ट्री संचालक के पास फायर औऱ उससे जुड़े दूसरे कागजात नहीं मिले। वहीं दूसरे जरूरी सुरक्षा इंतजामों को भी दरकिनार करके फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। शहर में ऐसे कई कारखाने हैं, जो इस तरह संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें