अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में आज तड़के अफरा—तफरी मच गई। यहां इमरजैंसी वार्ड में आग लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण शॉट सर्किट हुआ और यहां वार्ड में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल पहुंची और आग को बुझाया। समय रहते वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को बाहर निकाल लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। आग के कारण यहां लगे उपकरण जल गए।