फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार तोड़कर पलटे ओवरलोडेड ट्रोले में लगी आग,जिंदा जला ड्राइवर

Sun, 22 Oct 2017 09:44 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजगढ़-माचाडी मार्ग पर झरना के पास एक ओवरलोडेड ट्रोला  सुरक्षा दीवार तोड़ कर नाले मे पलट गया। जिससे ट्रोला में भीषण आग लग गई और मौके पर आग को काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया गया लेकिन गाड़ी में पानी खत्म होने से आग पर करीब डेढ़ घंटे तक काबू नही किया जा सका।  इसके बाद दोबारा फायर गाड़ी ओर टेंकरो की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची । बताया गया है कि ट्रक में आग लगने से उसका चालक जिंदा जल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की मदद से पुलिस ने उसका झुलसा हुआ शव ट्रोले की केबिन में से।निकाला लेकिन उसकी अभी तक शिनाख्त नही हुई है। ट्रोले मे टाईल्स व कुंडे के प्लास्टिक के ढक्कन भरे हुए थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें