फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायपर बनाने वाली जापानी कंपनी का 700 करोड़ का प्लांट खाक, अभी नहीं बुझी आग

Wed, 25 Oct 2017 10:56 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
यूनिचार्म कंपनी में लगी आग
विज्ञापन
इण्डस्ट्रियल जोन के लिए मशहूर नीमराणा का औद्योगिक क्षेत्र में बीती रात से अफरा-तफरी का माहौल है। यहां के जापानी जोन में स्थित एक डायपर बनाने वाली कंपनी में मंगलवार रात को लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन



डायपर बनाने वाली कंपनी यूनीचार्म के वेयर हाउस में रात करीब 9.30 बजे धधकी आग ने कुछ मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद चंद मिनटों में कंपनी का वेयर हाउस जलकर खाक हो गया। यही नहीं बीते दस घंटों से लगी आग के बाद आधी से अधिक कंपनी जलकर खाक हो चुकी है।

आग के कारणों का अभी पता नहीं लग सका हैं। जानकारी के अनुसार कंपनी के इस प्लांट की कीमत 700 करोड़ रुपए के करीब है। दस घंटे से अधिक समय से जल रहे इस प्लांट में अब कुछ नहीं बचा है। पुलिस प्रशासन ने एतियातन आस-पास के सभी प्लांट से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे जोन में धुंए के गुबार

आग
आग का आलम यह है कि पूरा इण्डस्ट्रियल जोन धुंए से भर गया है। बीती रात आग की सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी आग को बुझाने के लिए हर प्रकार से प्रयास कर रहे है।

जानकारी के अनुसार मौके पर 30 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। वहीं जयपुर से अत्याधुनिक उपकरण भी प्रशासन ने रात को ही मंगवा लिए थे। तमाम संसाधनों के बाद भी बीती पूरी रात कंपनी के अंदर आग के कारण सिलेंडर ब्लास्ट होते रहे।

हांलांकि अभी तक किसी के जान के नुकसान की खबर नहीं है। कंपनी कर्मचारियों के अनुसार जिस वक्त आग लगी वह शिफ्ट बदलने का समय था इसलिए कंपनी में ज्यादा लोग नहीं थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें