जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि देश में फिरकापरस्ती बढ़ रही है। यह स्थिति देश की एकता के लिए खतरनाक है।
फारूक अब्दुल्ला आज राजस्थान की यात्रा पर है। इस दौरान उन्होंने अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर जियारत की। जयपुर और अजमेर में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में फिरकापरस्ती के हालात बेहद चिंताजनक है। यह सभी के लिए समानता की भावना के ये खिलाफ है। यह देश का कमजोर कर रही है।
उन्होंने राजस्थान में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर कहा कि आवाम ने बता दिया है कि वह बदलाव चाहती है। कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी, तो बेहतर परिणाम सामने आएगा।