फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिलेगी कर्ज माफी, सरकार पर 20 हजार करोड़ का भार

Thu, 14 Sep 2017 10:32 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
किसानों को राहत देते हुए सरकार ने कर्ज माफी का निर्णय कर लिया है। जानकारी के अनुसार 50 हजार रुपए तक कर्ज माफी दी जाएगी।
विज्ञापन


बीते 12 दिनों से राजस्थान के शेखावटी व अन्य क्षेत्रों में चल रहा किसान आंदोलन सरकार के इस आश्वासन के बाद बुधवार देर रात समाप्त हो गया। किसान नेताओं व सरकार के बीच करीब 12 घंटे तक मैराथन वार्ता के बाद 11 मांगों पर सहमति बन गई है।

किसानों की कर्ज माफी व अन्य मांगों को लेकर सरकार एक-दो दिन के भीतर उच्च स्तरीय कमेटी का गठन करेगी। जिसमें राजस्थान सरकार के चार मंत्रियों सहित किसान नेता अमराराम व अन्य किसान नेता सम्मलित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है बीते कई दिनों से सीकर, चूरू, बीकानेर सहित अन्य जिलों में किसान विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। लेकिन जब किसान उग्र हुए और उन्होंने चक्काजाम करना प्रारंभ किया, तब सरकार ने वार्ता के लिए किसान नेताओं को बुलाया। वहीं सरकार और किसान नेताओं के बीच हुए सहमति के बाद किसानों में संतोष का भाव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें