यौन शोषण के आरोप से घिरे फलाहारी महाराज को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाबा को आईपीसी की धारा 376 के तहत गिरफ्तार किया गया है। अलवर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने बताया कि बाबा को इस अस्पताल से अलवर के राजकीय अस्पताल में ले जाया गया है।
जहां गठित पांच सदस्यीय चिकित्सकों की टीम बाबा के स्वास्थ्य की जांच करेगी। यदि टीम जांच में बाबा पूर्ण स्वस्थ पाया जाता है तो बाबा को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्यथा बाबा का इलाज सरकारी अस्पताल में ही कराया जाएगा।