21 वर्षीय छात्रा से यौन शोषण के मामले में पुलिस ने अलवर के मधूसुदन आश्रम के संत स्वामी कौशलेंद्र प्रपन्नाचारी उर्फ फलाहारी बाबा को यौन शोषण का आरोपी माना है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने अलवर की एक निचली अदालत में एसीजेएम क्रम संख्या 3 के सामने 40 पन्नों की एक चार्जशीट पेश की है जिसमें फलाहारी बाबा को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी एक मेडिकल की छात्रा से दुष्कर्म और उसे धमकाने की बात कही है।
बता दें कि बाबा फिलहाल 84 दिनों से न्यायिक अभिरक्षा में है और आज उन्हें अदालत में पेशी के लिए ले जाया जाएगा। इससे पहले बाबा की सेशन कोर्ट में जमानत याचिका खारिज हो चुकि है वहीं पुलिस ने तथ्यों के आधार पर बाबा पर धारा 376-2 च एवं आईपीसी 506 में दोषी मानते हुए आरोप पत्र पेश किया है।