फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7वें वेतन आयोग के लिए फिलहाल कुछ दिन और करना पड़ेगा इंतजार

Tue, 05 Sep 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
7th pay commission
विज्ञापन
7वें वेतन आयोग के लाभ मिलने की उम्मीद लगाए राज्य कर्मचारियों को फिलहाल कुछ दिन और करना पड़ेगा। दरअसल, इस मामले में गठित डीसी सामंत कमेटी अभी अपनी रिपोर्ट तैयार नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए राज्य सरकार ने इस समिति का कार्यकाल 15 सितंबर तक बढ़ा दिया है। ऐसे में इस रिपोर्ट की बाट जोह रहे राजस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। गौरतलब है कि यह तीसरा मौका है जब इस कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया गया है। पूर्व में सात जून को ये कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाया था। 

प्रदेश में सातवां वेतनमान लागू करने के लिए सरकार ने 23 फरवरी को पूर्व मुख्य सचिव डीसी सामंत की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। कमेटी को सातवें वेतन आयोग से सरकार पर आने वाले वित्तीय भार तथा कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्ते और विशेष वेतन का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तीन महीने में सरकार को देनी थी। इस कमेटी ने सात मार्च को अपना काम शुरू किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें