आर्मी की ओर से 'अपनी सेना को जाने' कार्यक्रम के तहत हथियारों की प्रदर्शनी अलवर में आयोजित की गई।
यह प्रदर्शनी आज अलवर शहर के बाबुशोभाराम कला महाविद्यालय में लगाई गई। स्वतंत्रता दिवस से पहले सेना की ओर से लगाई गई इस प्रदर्शनी में लोगों को हथियारों के बारे में जानकारी दी गई। प्रदर्शन को देखने के लिए यहां हर उम्र के लोग पहुंचे और सैन्य अधिकारियों से सवाल भी पूछे। इस दौरान सैनिकों ने भी लोगों के साथ अपने अनुभव साझा किए और युवाओं को सेना ज्वॉइन करने के लिये प्रेरित भी किया। सेना के मेजर जनरल संजय शर्मा ने 'अपनी सेना को जाने' कार्यक्रम का उद्धाटन किया। शर्मा ने बताया कि जवान किस तरह जीवन जीते है और कैसे हथियारों का इस्तेमाल करते हैं।