मैन आॅफ द मैच कार्तिक गोयल 34 रन और 5 विकेट की बदौलत इवेंट्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित इवेंट्स प्रीमियर लीग के पहले मैच में ब्लू डेयरडेविल्स ने पिंक पैंथर्स को 33 रनों से हरा दिया। ब्लू डेयरडेविल्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए ब्लू डेयरडेविल्स की ओर से युवराज सिंह 63 और कार्तिक गोयल ने 34 रन की पारियां खेली।
जवाब में 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिंक पैंथर्स की टीम 9 विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी। पिंक पैंथर्स की ओर से सौरभ सरदाना ने 46 और जसकरण ने 15 रनों की पारी खेली। ब्लू डेयरडेविल्स की ओर से कार्तिक गोयल ने 5 विकेट झटके और उन्हें मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।