फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा खुद जुड़वाएं मतदाता सूची में अपना नाम

Tue, 11 Jul 2017 05:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आईआईएस यूनिवर्सिटी में मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने कहा है कि युवा प्रदेश में वृहद् मतदाता पंजीकरण अभियान की सफलता में जिम्मेदार नागरिक के रूप में बदलाव के प्रतिनिधि की भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि युवा स्वयं मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं चुनाव के वक्त अपने मताधिकार का आवश्यक रूप से प्रयोग करने का संकल्प लें।
विज्ञापन


भगत मंगलवार को मानसरोवर स्थित द आई.आई.एस. यूनिवर्सिटी में वृहद् मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विशेषकर युवा मतदाता किसी के प्रभाव में आए बगैर और बिना भ्रमित हुए अपने मत का स्वविवेक से उपयोग करते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एक सर्वे के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि राज्य में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके करीब 30 लाख युवाओं के नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़े हैं। इसी कारण राज्य में गत फरवरी-मार्च में युवा मतदाता पंजीकरण महोत्सव के तहत 22 लाख नए नाम मतदाता सूची में जोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें