फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी से कर रहा था बहन का पीछा, भाइयों ने किया ये हाल

Sat, 09 Sep 2017 07:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मनचले को ले जाती पुलिस इनसैट में पिटाई के दौरान तोड़ी गई युवक की स्कूटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्कूटी पर बैठकर काॅलेज छात्रा का पीछा करना एक युवक को भारी पड़ गया और वो लड़की के भाइयों के हत्थे चढ़ गया। मनचले युवक की छात्रा के भाइयों ने जमकर धुनाई कर डाली और जिस स्कूटी पर बैठकर वो युवती का पीछा कर रहा था उसे भी पूरा तोड़फोड़ डाला। इस पूरे मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन


अजमेर के रामगंज इलाके में स्थित गुरूद्वारे के पास शनिवार दोपहर जमकर लात-घूंसे चले। कुछ युवकों ने एक स्कूटी सवार युवक की जमकर धुनाई की और उसकी स्कूटी भी तोड़ दी। मौके से गुजर रही पुलिस की चेतक टीम ने युवक को बचाया और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। 

रामगंज थाने के उपनिरीक्षक युनूस खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि काॅलेज छात्रा का युवक रोजाना पीछा करता था। परेशान छात्रा ने अपने परिजनों की इसकी शिकायत दे दी और आज उसके भाइयों ने युवक के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि मामले में तीन युवकों को शांति भंग के तहत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में जतिन मेहरा, हेमन्त कुमार और भूपेन्द्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें