फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव से सबक, सीकर में रामनवमी जुलूस में ड्रोन से होगी निगरानी

Wed, 05 Apr 2017 12:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीकर में हाल में हुए उपद्रव से पुलिस ने सबक लिया है। रामनवमी के मौके पर निकलने वाली शोभायात्रा पर पहली बार ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार शहर में आठ स्थानों पर ये ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही मुस्लिम समाज ने भी पहल करते हुए सौहार्द बढ़ाने के लिए शोभायात्रा में शामिल होने की बात कही है। वार्ड 15 के पार्षद रमजान बहलीम व कांग्रेस नेता हाजी अल्लादीन खां बलजी की पहल पर सर्वसमाज के लोगों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सोमवार को बैठक में कलक्टर केबी गुप्ता, एसपी अखिलेश कुमार ने व्यवस्थाओं व हालात की समीक्षा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें