फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बैंक मैनेजर और दूसरा इंजीनियर, दोनों ने शादी में दहेज लेने से किया इंकार

Tue, 05 Dec 2017 07:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शादी समारोह के दौरान वर वधु - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एक दूल्हा बैंक मैनेजर और दूसरा इंजीनियर, दोनों ने बिना दहेज शादी कर समाज के सामने मिसाल पेश की है। साथ ही उन्होनें वरमाला से ठीक पहले एक नेक काम और किया। 
विज्ञापन



सीकर के झाझड निवासी अरविंद सैनी की दो बेटियां दीक्षा और दामिनी की शादी धूमधाम हुई। ये शादी बिना दहेज के हुई। दोनों के दूल्हों ने दहेज लेने से मना कर दिया। साथ ही वरमाला से पहले 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश भी दिया। 

दोनों का मानना था कि दहेज जैसी सामाजिक बुराई व कुप्रथा को त्यागने के लिए युवाओं को ही शुरुआत करनी होगी ताकि शादी में होने वाली फिजूलखर्ची को रोका जा सके। दुल्हनों का मानना है कि बिना दहेज की शादी होने से बेटियों को संरक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुड़वां बहने हैं दीक्षा और दामिनी

बिना दहेज एक दूजे के हुए वर वधू - फोटो : Amar Ujala
अरविंद सैनी की दोनों लड़कियां एमबीए है। ये दोनों जुड़वा है। 

सैनी की एक बेटी का दूल्हा रतनगढ़ निवासी प्रमोद ज्योति बैंक में मैनेजर है और दूसरी बेटी का दूल्हा अलवर निवासी गोविंद पुणे में इंजीनियर है। उधर, दूल्‍हे के पिता महावीर का कहना है कि असली दहेज तो बेटियां होती हैं जो परिवार को जोड़ कर ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें