हड़ताल पर गए सेवारत डॉक्टरों पर सरकार और हाईकोर्ट द्वारा दिखाई जा रही सख्ती का असर दिखाई दे रहा है। राजस्थान में हड़ताल से अस्पतालों में व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं और मरीज बेहाल हैं।
सूत्रों के अनुसार हड़ताल खत्म करने को लेकर डॉक्टर गुप्त जगहों पर बैठक कर रहे हैं, वहीं जानकारी ये भी मिली हैं कि प्रदेश के दो मंत्री हड़ताली डॉक्टरों से मुलाकात करने के लिए किसी गुप्त स्थाप पर पहुंचे हैं। इनमें पीडब्ल्यूडी मंत्री युनुस खान, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी शामिल हैं।
माना जा रहा है कि अब हड़ताल किसी भी वक्त खत्म हो सकती है। इधर डॉक्टरों की हड़ताल तुड़वाने के लिए राजस्थान के परिवहन मंत्री को तक को बीच में आना पड़ा है।