फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पार्टियों की गोद में नहीं बैठूंगा, राजस्थान का ये एमएलए बोला

Fri, 03 Nov 2017 05:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विधायक का स्वागत करते स्टूडेंट्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जब-जब जवानों ने करवट ली है, तब तक परिवर्तन हुआ है। अब राजस्थान में भी सत्तर साल से चली आ रही व्यवस्था में जल्द ही बदलाव होगा। यह कहना है खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल का। बेनीवाल ने आज अजमेर के राजकीय विधि महाविद्यालय के छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि रहे विधायक हनुमान बेनीवाल के यहां पहुंचते ही स्टूडेंट्स ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बेनीवाल का 51 किलो की माला और तलवार देकर स्वागत किया गया। बेनीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वर्तमान में दोनों पार्टियां छात्रसंघ पदाधिकारियों व युवाओं को अपमानित कर रही हैं। ऐसे में वह जनवरी माह में युवाओं को साथ लेकर तीसरे मोर्चे की घोषणा करेंगे। बेनीवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, बेरोजगारी ने युवाओं को तोड़ दिया है, किसान आत्महत्या को मजबूर हैं।

ऐसे में वे हमेशा इनसे निजात दिलवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह किसी भी सूरत में दोनों पार्टियों की गोद में नहीं बैठेंगे और तीसरे मोर्चे का गठन करके रहेंगे। बेनीवाल ने छात्रसंघ अध्यक्ष मुरलीधर बेनीवाल और अन्य पदाधिकारियों को छात्रहित में काम करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें