फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' पर EX-Princes के तीखे तेवर, लिखा- इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

Tue, 07 Nov 2017 08:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
PADMAVATI_SANJAY_LEELA
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' को लेकर घमासान जारी है। अब इस विवाद में जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य और भाजपा एमएलए भी कूद गई है। उन्होंने सीधे-सीधे कहा है कि फिल्म के नाम पर राजस्थान के गौरवमयी इतिहास से छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, भंसाली की आने वाली फिल्म पद्मावती के विषय को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते राजस्थान के जयगढ़ में चल रही शूटिंग के दौरान भंसाली से मारपीट भी की गई। हंगामा हुआ और उन्हें शूटिंग बंद करनी पड़ी थी। इसके बाद विवाद लगातार जारी था। फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और फिर घूमर गाने की रिलीज होने के बाद राजपूत समाज ने विरोध का बिगुल और तेज कर दिया। समाज से जुड़े संगठन और राजनेता एक एक करके सामने आ रहे हैं।

 

ये लिखा है ट्विटर पर

दीयाकुमारी का ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
EX-Princes और सवाई माधोपुर से MLA दीया कुमारी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि राजस्थान के इतिहास से किसी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी, वो भी एक फिल्म के लिए।
उन्होंने ट्वीट किया है कि, 'I will not allow any distortion of the valiant history of Rajasthan & Sacrifice of its people in fighting barbarians by movie.'

फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया है। राजा रतन सिंह का किरदार शाहिद कपूर और अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन

फिल्म के खिलाफ विरोध - फोटो : अमर उजाला
फिल्म में तथ्यों से छेड़छाड़ को लेकर आज झोटवाड़ा स्थिट ट्राइटन मॉल के बाहर राजपूत संगठनों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने भंसाली के खिलाफ नारेबाजी की और फिल्म में राजस्थान के इतिहास से जुड़े गलत तथ्य पेश करने का विरोध किया।

इससे पहले कल उदयपुर में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने फिल्म 'पद्मावती' के रिलीज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। कटारिया ने साफ किया था कि जो भी कानून व्यवस्था के खिलाफ जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई करना उनका अधिकार है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें