फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक लेकर पत्नी ने अपनी गर्लफ्रेंड से की मैरिज, पति ने उठाया ये कदम

Wed, 27 Dec 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
तलाक लेकर एक महिला ने अपनी महिला मित्र से शादी कर ली। इसके बाद तलाकशुदा पत्नी से प्रताड़ित व्यक्ति ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।  
विज्ञापन


घटना राजस्थान के अजमेर के पसंद नगर की है। यहां कोटड़ा में रहने वाले युवक ने अपनी तलाकशुदा पत्नी की प्रताड़नाओं से तंग आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसके बाद उसका जेएलएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पसंद नगर कोटड़ा निवासी भरत कुमार ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी काजल के साथ हुई थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था। करीब दो साल बाद उसकी पत्नी की पहचान आशु सैन नामक युवती से हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी ने तलाक के लिए अदालत में केस दायर कर दिया। कुछ समय पहले उनके तलाक भी हो गया। अदालत ने उसके दो साल के बेटे को भी उसे दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खुला पूरा मामला, जानिए

डेमो इमेज
पीड़ित पति ने बताया कि तलाक के बाद में उसकी पत्नी कई बार बेटे से मिलती भी थी और बेटे के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगी। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी ने उसे बताया कि उसने आशु नामक उसकी दोस्त से ही शादी कर ली है।

इसके बाद उसकी पत्नी ने उससे बेटा छीन लिया और डेढ़ लाख रुपए दो दिन में देने की बात कही। जिससे वह डिप्रेशन में आ गया और उसने विषाक्त गटक लिया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में जेएलएन अस्पताल पहुंचाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें