फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जल्द शुरू होगा रक्तदान का 'मिशन 5000', कलेक्टर फर्स्ट मेम्बर

Fri, 16 Jun 2017 02:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बैठक में कलेक्टर और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलवर जिले में अब एक अनोखा डेटा बेस तैयार किया जाएगा। इसमें पांच हजार लोग शामिल होंगे, इन सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को अलवर में जिला कलेक्टर राजन विशाल ने जिला कलेक्ट्रेट में रक्तदान से जुड़ी संस्थाओं की बैठक ली।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने अलवर जिले का एक प्लेटफॉर्म तैयार करने और रक्तदाताओं का एक डेटा बेस तैयार करने को लेकर बातचीतकी। उन्होंने कहा कि  जिले के स्वैच्छिक रक्तदाताओं का एक डेटा बेस तैयार किया जा रहा है, जिसमें पहले चरण में 5000 रक्तदाताओं का डेटा बेस होगा जिसे जिला कलेक्टर की ओर से मिशन 5000 नाम दिया गया है।

इस नोबेल कॉज में सबसे पहले जिला कलक्टर राजन विशाल ने सबसे पहले अपना नाम रजिस्ट्रेशन करने को कहा और जिले के सरकारी कर्मचारी जो मेडिकली फिट हैं उन्हें मोटिवेट कर रक्तदान से जोड़ा जाएगा। जिला कलेक्टर ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी जरुरतमंदों को बिना बदले में ब्लड दिए ही ब्लड मिल जाए। इस दौरान शहर रक्दके मुख्य एनजीओ निरंकारी समाज,उड़ान सोसायटी,जोश ग्रुप, मिशन हैल्प लाइन, मित्तल हॉस्पिटल समेत कई अन्य संस्थान और सरकारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर ने जल्द ही दूसरी बैठक कर ब्लड बैंकों की दशा सुधारने और रक्तदाताओं को मोटिवेट करने के लिए आयोजित करने को निर्देश दिए हैं। सम्पूर्ण डेटाबेस को एक वेबसाइट से जोड़ा जाएगा ताकि जरुरतमंद वेबसाइट से ही डॉनर से सम्पर्क कर सके।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें