फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतपुर हादसा:एक हफ्ते के बाद होगी अवैध मैरिज होम पर कार्रवाई

Wed, 17 May 2017 11:32 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद जगह जगह बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भरतपुर के सेवर कस्बे में करीब एक हफ्ते पूर्व हुए मैरिज होम हादसे में 24 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के एक हफ्ते बाद अब भरतपुर में अवैध रुप से संचालित होने वाले 25 मैरिज होम के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा। जिला कलक्टर के अनुसार अवैध मैरिज होम को चिन्हित कर लिया गया है। संभवत: इन मैरिज होम के खिलाफ कार्रवाई मंगलवार को की जाएगी। इन अवैध मैरिज होम में भरतपुर नगर निगम के मेयर शिवसिंह भौंट व विधायक विजय बंसल के मैरिज होम भी सम्मलित है।
विज्ञापन


अब लोगों के बीच चर्चा यह है कि रसूखदारों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी या नहीं। गौरतलब है विधायक विजय बंसल जहां द पार्क नाम से मैरिज होम संचालित करते है वहीं मेयर के मैरिज होम का नाम सिद्धेश्वर गार्डन है। भरतपुर में हुए मैरिज होम हादसे के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा था कि प्रदेश भर में अवैध मैरिज होम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार जयपुर, भरतपुर, कोटा व जोधपुर में करीब 493 अवैध मैरिज होम संचालित हो रहें हैं। लेकिन मुख्यमंत्री के बयान के बाद भी अभी तक जयपुर में ही केवल 63 मैरिज होम पर ही कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें